{"_id":"9440225a890bbeb1b21e8334d6ae9e19","slug":"whatever-happened-neglected-pond-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श तालाब हुआ उपेक्षा का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श तालाब हुआ उपेक्षा का शिकार
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड तालग्राम के लोहिया ग्राम पंचायत के मजरा
विज्ञापन
अकरमाबाद में वर्षों पुराने तालाब का सुंदरीकरण ग्राम पंचायत से कराए जाने
के बाद पूर्ण न होने पर ग्रामीणों ने धन का गबन करने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों ने इस बाबत नोडल अधिकारी से जांच कराने की मांग की है।
गांव निवासी दयाशंकर, नंदराम, उपदेश सिंह, सलीम और पप्पू का कहना है कि गांव के तालाब की छह माह पूर्व मनरेगा के मजदूरों से खुदाई कराई गई थी। इस दौरान जल निकासी के लिए किसी भी पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया। तालाब के चारों खंभे एवं तार नहीं लगाए गए। गांव से आने वाले बरसाती पानी के लिए रैंप नहीं बनाया गया।
इसके अलावा मुख्य गेट भी नहीं बना। तालाब में पौधरोपण का कार्य भी नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप था कि कार्यदायी संस्था का बोर्ड भी नहीं लगाया गया। ग्रामीण मान सिंह, अमरपाल, अमर सिंह और इकबाल का कहना है कि हाईकोर्ट के निर्देश हैं कि तालाबों के रखरखाव पर किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए, पर प्रधान व सचिव की लापरवाही से जगह-जगह काई से हरा मैदान दिख रहा है।
आसपास गंदगी का साम्राज्य है। लाखों रुपये खर्च होने के बाद स्थित जस की तस है। ग्रामीणों ने मांग की कि आदर्श तालाब की अफसरों से जांच कराई जाए। इस बाबत प्रधान राम कटोरी बाथम का कहना है कि उनको इस बाबत जानकारी नहीं है। ग्राम पंचायत अधिकारी से इस बाबत जानकारी लेंगे।