{"_id":"5938479b4f1c1b34539c97be","slug":"watershed-in-the-rain-water-entered-into-the-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में उफनाए नाले, घरों में घुसा पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में उफनाए नाले, घरों में घुसा पानी
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
पंपसेट लगाकर मकान से पानी निकालते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की रात बारिश ने नगरपालिका के नालों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। कई घरों और अंडरग्राउंड में पानी भर गया। गृहस्थी का सामान उतराने लगा। लोगों ने पंपसेट लगाकर अंडरग्राउंड का पानी बाहर निकाला। पालिका प्रशासन ने जेसीबी मशीन लगाकर नाले की सफाई कराई, तब कहीं जाकर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
कई दिनों से तापमान और भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को मंगलवार की देर रात हुई बारिश से राहत मिली, वहीं नालों के चोक होने से अजंटी से लेकर तालग्राम तिराहा तक लोगों के घरों में बारिश और नाले का पानी भर गया। सौरिख तिराहा के आस-पास कई दुकानों के तलघर में पानी भर जाने से वह तालाब नजर आने लगे। किसी तरह लोगों ने रात काट ली। सुबह होते ही क्षेत्र के लोगों ने वार्ड सभासद हरिशरण शाक्य को स्थिति दिखाई। सभासद ने अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार और सफाई निरीक्षक बहोरन सिंह पुष्कर को समस्या से अवगत कराया। कुछ ही देर में नगरपालिका की सफाई टीम जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सौरिख तिराहा से लेकर तालग्राम तिराहा तक चोक हुए नाले की पटियों को हटाकर उनकी सफाई कराई गई। नाले की सफाई होने के बाद ही पानी निकल सका। अजंटी के पास कई दुकानों के नीचे बने अंडरग्राउंड में भरे पानी को दुकानदारों ने पंपसेट लगाकर बाहर निकाला। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि पालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण ही यह स्थिति बनी है। पहली ही बारिश में जब यह दशा हुई तो बरसात के मौसम में उन लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उधर, प्रोफेसर कालोनी में भी नाला चोक होने के कारण कई घरों में नाले का गंदा पानी घुस गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मालूम हो कि बारिश होते ही हर वर्ष इस कालोनी के लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
वर्जन
पालिका प्रशासन बारिश से पहले ही अभियान चलाकर नालों की सफाई कराती है, लेकिन ज्यादातर स्थानों पर लोगों ने नालों को पाट कर उस पर अतिक्रमण कर लिया, जिससे उनकी समय पर सफाई नहीं हो पाती है। नाला चोक होने के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। लोगों को चाहिए की वह लोग नालों से अतिक्रमण हटा लें, ताकि समय रहते उनकी सफाई कराई जा सके। - बहोरन सिंह पुष्कर, सफाई निरीक्षक, नगरपालिका।