फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Water is being drained from Dhira Tal using a pumping set.

Kannauj News: पंपिंग सेट लगवाकर निकलवाया जा रहा धीरा ताल का पानी

Tue, 29 Sep 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Water is being drained from Dhira Tal using a pumping set.
कन्नौज। शहर के तिर्वा रोड स्थित कृष्णानगर मोहल्ले में जलभराव की समस्या को लेकर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने मंगलवार दोपहर निरीक्षण किया। जलभराव की हकीकत जानने के लिए मंत्री ने लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ताल का पानी निकालने के लिए पहले से पम्पिंग सेट लगाए गए हैं और लगातार पानी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


मोहल्लेवासियों ने बताया कि बारिश के बाद धीरा ताल ओवरफ्लो हो गया है, जिससे गलियों और घरों में घुटनों तक पानी भर गया है। समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने नगर पालिका के अधिकारियों को मौके पर ही तलब किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी श्यामेंद्र मोहन चौधरी, उमेश शर्मा समेत पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। मंत्री ने जलनिकासी के लिए बने नाले का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मंत्री ने निर्देश दिया कि ताल में पानी का लेवल नापने वाला यंत्र लगाया जाए, ताकि पानी एक निर्धारित लेवल से अधिक होते ही पहले ही निकासी शुरू की जा सके। इससे मोहल्ले में जलभराव की नौबत नहीं आएगी। उन्होंने नगर पालिका को निर्देश दिए कि जब तक जलभराव खत्म नहीं होता, पम्पिंग सेट लगातार चलाए जाएं और अतिरिक्त पंप की व्यवस्था की जाए। नालों की सफाई भी नियमित रूप से कराई जाए। मंत्री के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सालों पुरानी जलभराव की समस्या से नहीं मिल रही निजात
कृष्णा नगर मोहल्ले में जलभराव की समस्या वर्षों पुरानी है। स्थानीय निवासी उमेश द्विवेदी, अरविंद कुमार, सोनू दुबे, सदानंद आदि ने बताया कि हल्की बारिश होते ही गलियों में घुटनों तक पानी भर जाता है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। गंदगी और बदबू से बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। कई बार नेताओं और अधिकारियों ने निरीक्षण किया, आश्वासन दिए, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं हो पाया। मोहल्लेवासियों ने स्थायी जलनिकासी व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed