{"_id":"595e84be4f1c1bb22e8b4773","slug":"water-in-the-house-due-to-lack-of-clean-drainage","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालों की सफाई न होने से घरों में घुसा पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालों की सफाई न होने से घरों में घुसा पानी
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
पानी से निकलने की मजबूरी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में बुधवार रात करीब दो बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश सुबह दस बजे हुई। पहली बरसात में नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। शहर के पाटानाला सहित कई छोटे-बड़े नाले उफनाने से गंदा पानी घरों में घुस रहा है। शहरवासियों को पानी निकालने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
इसी समस्या के समाधान के लिए गुरुवार को सपाइयों ने नगर पालिका कार्यालय परिसर में धरना दिया। सफाई निरीक्षक ने सफाई का भरोसा दिया, जिसके बाद सपाइयों ने धरना समाप्त कर दिया। अमर उजाला सफाई व्यवस्था को लेकर विगत एक सप्ताह पूर्व नालों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं किए जाने संबंधी खबर प्रकाशित कर चुका है। इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख नीलू यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह, दिलीप चौरसिया, प्रियेश यादव, अमित मिश्रा, सतेंद्र यादव, राजेश पाल, धर्मेंद्र कुशवाहा, शेखर गिहार, राहुल बाजपेयी, मुदस्सर आदि रहे।
विज्ञापन