फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Water has not come in Saraiya Minor for one year, crops are drying up

Kannauj News: एक साल से नहीं आया सरैया माइनर में पानी, सूख रहीं फसलें

Wed, 20 Aug 2025 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Water has not come in Saraiya Minor for one year, crops are drying up
खड़िनी। पिछले दिनों भीषण बरसात के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। इलाके से गुजरी निचली गंग नजर भी उफनाई हुई हैं। इसके बावजूद सरैया माइनर पानी न छोड़े जाने के कारण प्यासा है। नहर से एक किलोमीटर दूर स्थित गांवों में सिंचाई कार्य प्रभावित है। सिंचाई के अभाव में धान की फसल प्रभावित होने की कगार पर है। किसानों का कहना है कि समस्या का समाधान न हुआ तो सौरिख ब्लॉक मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन




खड़िनी से गुजरने वाली निचली गंग नहर से ही सरैया माइनर को जोड़ा गया है। कई सालों से इस माइनर की सफाई नहीं कराई गई है। इस कारण माइनर में पानी की जगह उगी घास ने झाड़ियों का रूप ले लिया है। आलम यह है कि दूर से देखने पर घास के कारण माइनरों का पता ही नहीं चलता है। इस माइनर के पानी से खटकरी, बसवारी, मौदामई, ककलई, बिराहिमपुर, निजामपुर, खरगपुर, बिलंदपुर, राजपुर, जसपुरा आदि गांवों के खेतों की सिंचाई होती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान राजवीर सिंह ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया पर सुनवाई नहीं हुई। किसान अमिताभ भदौरिया ने बताया कि पास से निकली निचली गंग नहर इस समय उफना रही हैं, लेकिन माइनर सूखा है। इस समय खेतों में धान की फसल तैयार हो रही है। सिंचाई के अभाव में पैदावार कम होने की आशंका से किसान परेशान हैं। किसान रण प्रताप सिंह, राजू कठेरिया, कुलदीप कठेरिया, दिलीप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि शीघ्र ही समस्या का समाधान न हुआ तो सौरिख ब्लॉक मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed