फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Water Corporation lowered ire

जल निगम पर उतारा गुस्सा

Tue, 01 Dec 2015 12:33 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 01 Dec 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Water Corporation lowered ire

नगर पालिका बोर्ड की हुई बैठक में सभासदों ने जल निगम

विज्ञापन
के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कहा खोदी गई गलियों में लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। बोर्ड की बैठक के दौरान कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। सभी को सर्वसम्मति से पास किया गया।

सोमवार को नगरपालिका सभागार में हुई बैठक में नामित सभासद नाहर सिंह यादव ने जल निगम की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया। उन्होंने कहा कि गलियों में पाइप लाइन बिछाने के बाद उन्हें खुला छोड़ दिया गया, जिससे वहां से गुजरने वाले लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। गलियों की मरम्मत न होने से गंदगी फैल रही है।

सभासद मुस्ताक खां ने रामगंज में बन रहे ओवर हेड टैंक में सहकारी संघ द्वारा रोड़ा अटकाने का मुद्दा उठाया। इस पर कई सभासदों ने नगर पालिका के पास पड़ी पालिका की जमीन में ओवर हेड टैंक बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे पास कर दिया गया।

अधिशासी अधिकारी बीडी भट्ट ने कस्बे में एलईडी लाइटें लगाने के बारे में शासन से आए पत्र को पढ़कर सुनाया। इस पर सभासदों ने पुरानी लाइटों को हटाकर एलईडी लाइटें लगवाने की सहमति जताई। चेयरमैन राधा गुप्ता ने सफाई एवं पेयजल व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी समय से कार्यालय आएं।

शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन में सहयोग करें। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि इंद्र कुमार गुप्ता, सभासद जीतू गुप्ता, ललित मोहन सिंह, राजकुमार प्रजापति, मुशाहिद रजा, तहसीन सिद्दीकी, अयूब सिद्दीकी और इरशाद खां आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed