{"_id":"5dc4659e8ebc3e5b5b395006","slug":"water-conservation-will-be-fulfilled-only-by-saving-water-kannauj-news-knp5244519168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंद-बूंद पानी बचाकर ही पूरा होगा जल संरक्षण का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंद-बूंद पानी बचाकर ही पूरा होगा जल संरक्षण का सपना
विज्ञापन
जल संचयन की शपथ लेते बाबा पंचम सिंह जनता इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। डीएम के निर्देश पर जूनियर से लेकर महाविद्यालयों में एक घंटे की स्पेशल कक्षा लगाई गई, जिसमें छात्रों को जल संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गोष्ठियों में छात्रों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया।
ग्राम लक्ष्मण नगला स्थित बाबा पंचम सिंह जनता इंटर कालेज में जल संरक्षण पर जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रबंधक संतोष कुमार यादव ने बताया कि बूंद-बूंद पानी बचाकर ही जल संरक्षण का सपना पूरा हो सकता है। व्यवस्थापक अक्षय कुमार यादव उर्फ दलगंजन सिंह यादव ने धरती को मां और जल को पिता का दर्जा देते हुए कहा कि पानी बचाने के लिए हमें स्वयं प्रयास शुरू करने होंगे। जागरुकता गोष्ठी को सत्येंद्र कुमार, क्षमा यादव, अशोक कुमार, उजवीर सिंह व नितेंद्र कुमार ने भी जल संरक्षण के लाभ गिनाए।
नेहरू महाविद्यालय में आयोजित पढ़े कन्नौज अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण विषय पर छात्रों को पठन सामग्री उपलब्ध कराकर सामूहिक रूप से वाचन कराया गया। गोष्ठी के संयोजक मनीष कुमार ने कहा कि जल संकट से उबरने के लिए अमूल्य जल की बर्बादी रोकनी होगी। डॉ. आर एन राय ने बताया कि यदि बूंद बूंद पानी को बचाया जाए तो पानी का बहुत अधिक संरक्षण किया जा सकता है। इस मौके डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. बबिता यादव, डॉ. मनोज गर्ग, डॉ. यू पी सिंह, सहित सभी प्रोफेसर व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। सिटी चिल्ड्रंस अकादमी में आयोजित जल संरक्षण कार्यक्रम के तहत बच्चों ने मानव शृंखला को सेव वॉटर के रूप में प्रदर्शित किया। सैकड़ों की तादाद में शामिल बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों ने जल संरक्षण की शपथ ली। इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। इसके अलावा सभी परिषदीय विद्यालयों व निजी शिक्षण संस्थानों में जल संरक्षण पर आयोजित जागरूकता गोष्ठियों में बच्चों को जल को अनावश्यक रूप से बर्बाद न करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
खड़िनी के श्रीमती शकुंतला देवी महिला महाविद्यालय में आयोजित जल संरक्षण जागरुकता गोष्ठी में प्राचार्य गोपाल सिंह बैस ने कहा कि हमारे जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण जल है। जल का लगातार गिरता जलस्तर चिंतनीय विषय है। गोष्ठी के दौरान विद्यालय के बच्चों ने पोस्टर, रंगोली के द्वारा जल संरक्षण के उपायों को प्रदर्शित किया। जल है तो कल है विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रवक्ता प्रदीप वर्मा, अनीषा सिंह, प्रबंधक महेंद्र बाबू मिश्रा, कौशलेंद्र शाक्य, भानुप्रताप सिंह, प्रियंका सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।