फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   watching the scene of death people shocked

मौत का मंजर देख खोई सुधबुध

Sun, 26 Apr 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sun, 26 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
watching the scene of death people shocked
भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करके नेपाल से सकुशल नगर लौटे छह युवा दहशत में हैं। शनिवार को लौटे युवाओं ने जब भूकंप के तांडव की आंखो देखी कहानी परिजनों को कहानी बताई तो उसे सुनकर सभी के रोंगटे खड़े गए। युवकों का कहना है वह कई घंटे तक भूखे-प्यासे फंसे रहे। जब सेना ने पहाड़ का मलवा हटाकर रास्ता साफ किया। तब वह बाहर निकले। सनौली बार्डर पर पहुंचकर राहत की सांस ली।
विज्ञापन


 नगर के मोहल्ला त्रिपाठीनगर निवासी अक्कू भदौरिया अपने पांच साथी विमलेश दुबे, मुकेश पांडेय, शांतनु दुबे, सिक्कू तिवारी, हनी गुप्ता के साथ निजी कार से नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन करने गए थे। वह सभी रविवार को काठमांडू से वापस घर पहुंचे। उन्होंने बताया वह 22 अप्रैल की सुबह दस बजे नगर से यात्रा पर निकले थे।
विज्ञापन


रात दस बजे वह लोग काठमांडू पहुंच गए। रात्रि विश्राम के बाद 24 अप्रैल की शाम छह बजे पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। अगले दिन शनिवार सुबह नौ बजे वापस निकल पड़े। वह लोग काठमांडू से महज 15 किमी ही बाहर निकल पाए थे, तभी तेज आंधी आई। धूल के गुबार ने सब कुछ ढक दिया। इसके बाद तेज कंपन से धरती हिलने लगी। पहाड़ गिरने लगे, मकान धरासाई होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह देख वह अपने साथियों के साथ कार से निकलकर भागे और सुरक्षित खुले स्थान पर जाकर रुके। उन्हाेंने बताया पहला झटका आने के कुछ देर बाद दूसरा झटका उससे भी ज्यादा तेज था। इसके बाद तीसरा झटका सिर्फ महसूस हुआ। घबराहट के कारण सभी बदहवास थे। मौत का मंजर सामने देखकर वह सभी सुधबुध खो बैठे थे। उधर सड़क पर पहाड़ का मलवा आ जाने से आवागमन ठप हो गया था। करीब पांच घंटे तक वह रास्ता खुलने का इंतजार करते रहे। सुरक्षा बल के जवानों ने जब जेसीबी मशीन से मलवा साफ किया तब वह लोग बाहर निकल सके। सुनौली बार्डर पहुंचने पर उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed