फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Warehouse caught fire due to short circuit, toffees worth lakhs were burnt

शार्ट सर्किट से गोदाम में आग लगी, लाखों की टॉफी जलीं

Tue, 13 Jul 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Warehouse caught fire due to short circuit, toffees worth lakhs were burnt
गुरसहायगंज(कन्नौज)। जीटी रोड के बाजार में मंगलवार दोपहर शार्ट सर्किट से कंपट, टॉफी, बिस्कुट के गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने काबू पाया। तब तक लाखों का सामान राख हो गया। घनी बस्ती के बीच ऊपरी मंजिल पर लगी आग से लोगों में दहशत रही। इस दौरान जीटी रोड पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला अशोक नगर निवासी महावीर गुप्ता की जीटी रोड स्थित मार्केट में कंपट, टॉफी, बिस्कुट आदि की थोक दुकान है। मार्केट के ऊपरी मंजिल की गोदाम में स्टाक रहता है। मंगलवार दोपहर बाद शार्ट सर्किट से गोदाम में रखे माल में आग लग गई। गोदाम से धुआं उठता देख लोगों को जानकारी हुई। इस दौरान भीड़ लग गई। पॉलिथीन जलने से आ रही बदबू से लोग आग बुझाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे थे। इस दौरान आसपास के मकानों में रह गए लोगों में हड़कंप मच गया। इन्होंने घरों को खाली कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

कार्यवाहक कोतवाल जितेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड को भी सूचना दी गई। करीब एक घंटे बाद पहुंचे फायर बिग्रेड के जवानों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। महावीर ने बताया कि करीब 200000 से अधिक का सामान राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed