फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Voting today , will close watch

मतदान आज, कड़ी चौकसी रहेगी

Thu, 29 Oct 2015 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज Updated Thu, 29 Oct 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Voting today , will close watch
उमर्दा व हसेरन ब्लाक में जिला पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान गुरुवार को कड़ी सुरक्षा बीच के बीच होगा। बुधवार को दोनों ब्लाकों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। उमर्दा विकास खंड में मतदान कराने के लिए डीएन इंटर कालेज तिर्वा से 326 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन



 इस विकास खंड क्षेत्र में जिला पंचायत के छह वार्डों के लिए 132 उम्मीदवार मैदान में है। इसी तरह से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 145 सीटों के लिए 778 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला क्षेत्र के 226289 मतदाता गुरुवार को करेंगे। उधर,  हसेरन ब्लाक के लिए 150 पोलिंग पाटियां रवाना हुईं।
विज्ञापन



डीएन इंटर कालेज में सुबह आठ बजे से ही चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों का जमावड़ा शुरू हो गया। ड्यूटी स्लिप देने के लिए दो दर्जन काउंटर बनाए गए थे। व्यवस्था के लिए उप जिलाधिकारी उदयवीर सिंह, तहसीलदार ऋषिकांत राजवंशी, खंड विकास अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी ने  ड्यूटी स्लि का वितरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोपहर बारह बजे तक सभी पोलिंग पार्टियों को ड्यूटी स्लिप व बैलेट बाक्स व मतपत्रों के बंडल वितरित कर दिए गए। इसके बाद सभी मतदान कर्मियों ने अपने-अपने वाहनों में पोलिंग पार्टियों के साथ मतदान स्थल के लिए प्रस्थान किया। उधर सुबह से ही मौसम खराब होने की वजह से बूंदाबांदी शुरू हो गई।



 इस वजह से मैदान में लगे सभी काउंटरों को हटाकर बरामदे में लगाया गया। मतदान कर्मियों ने भी बारिश के कारण कालेज परिसर में बने बरामदों में बैठकर अपने मतपत्रों का मिलान किया। बैलेट बाक्स भी चेक किए। कुछ पीठासीन अधिकारियों ने बरामदे में ही बैलेट बाक्स के पीछे पीठासीन अधिकारी की मुहर लगानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed