फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Volleyball and badminton courts will be built at KGBV schools.

Kannauj News: केजीबीवी में बनेंगे वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट

Sun, 18 Jan 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Volleyball and badminton courts will be built at KGBV schools.
कन्नौज। नसरापुर और छिबरामऊ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। इन विद्यालयों में जल्द ही वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। ताकि छात्राओं को खेलकूद में भी बेहतर अवसर मिल सकेंगे। यह पहल छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी दक्ष बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

जिले में कुल पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं, जिनमें से चार को उच्चीकृत किया गया है। उनमें कक्षा नौ की पढ़ाई भी शुरू हो गई है। सरकार इन विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करा रही है। इसी क्रम में, छात्राओं के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेलकूद की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। नसरापुर स्थित केजीबीवी में 27.65 लाख रुपये की लागत से एक वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण होगा, जबकि छिबरामऊ केजीबीवी में 10.59 लाख रुपये की लागत से बैडमिंटन कोर्ट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन



निर्माण कार्य और भविष्य की संभावनाएं



इन खेल कोर्टों के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (यूपीपीसीएल) को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था को निर्माण के लिए धनराशि भी भेज दी गई है और जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद, छात्राएं विद्यालय परिसर में ही वॉलीबॉल और बैडमिंटन का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगी। यह सुविधा उन्हें न केवल अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देगी, बल्कि प्रतियोगिताओं में भाग लेकर खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू होगा, जिससे छात्राओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed