फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   vivahita ki maut

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 08 Aug 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
vivahita ki maut
तालग्राम (कन्नौज)। थाना क्षेत्र के रसूलाबाद में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। मायकेवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। इस पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के करीमपुर निवासी तौफीक खां पुत्र फरीद खां ने बहन रेशमा (26) की शादी तालग्राम थाना क्षेत्र के रसूलाबाद निवासी अफसर पुत्र रियासत खां के साथ अप्रैल 2015 में की थी। शुक्रवार रात रेशमा का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर रसूलाबाद पहुंचे तौफीक व अन्य मायकेवाले वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। तौफीक ने बताया कि शुक्त्रस्वार रात 12 बजे बहनोई ने फोन पर रेशमा की मौत होने की सूचना दी। यहां पहुंचे तो उसका शव चारपाई पर पड़ा था। तौफीक ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। पति का कहना था कि बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है। अफसर मुंबई में आटो चलाता था, कोरोना के चलते चार माह लौटकर मजदूरी करने लगा है। दरोगा सुदेश कुमार ने नायब तहसीलदार शेखर मिश्रा की मौजूदगी में पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया फांसी लगाने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed