फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   visarjan yaatra mein aastha ke rang se saraabor dikhe bhakt

विसर्जन यात्रा में आस्था के रंग से सराबोर दिखे भक्त

Sat, 12 Oct 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
visarjan yaatra mein aastha ke rang se saraabor dikhe bhakt
काली दुर्गा मंदिर से निकली विसर्जन यात्रा में मां दुर्गा की प्रतिमा। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सरायमीरा के काली दुर्गा मंदिर में चल रहे दुर्गा महोत्सव के समापन अवसर पर विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत आशा होटल जीटी रोड से हुई। बाबा अखंडानंद सरस्वती ने मां भगवती की आरती कर यात्रा शुरू कराई। यात्रा में चल रहे भक्त आस्था के रंग में सराबोर दिखे। कई जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। सरायमीरा में लोगों ने छतों से मां दुर्गा पर पुष्प वर्षा की। यात्रा में शामिल लिल्ली घोड़ी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

यात्रा में सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी थी। इसके बाद मां दुर्गा, काली देवी, मां सरस्वती व अन्य देवी-देवताओं के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां शामिल रहीं। बैंडबाजों पर भक्त थिरक रहे थे। युवाओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नृत्य किया। यात्रा तिर्वा क्रासिंग, रोडवेज बस अड्डा, पुराने बाईपास, बीएसए आफिस होते हुए पुलिस लाइन के पास स्थित गांव अलियापुर पहुंची। यहां पर प्रतिमा का भू विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

भक्तों ने यात्रा में शामिल महिलाओं-पुरुषों लिए जगह-जगह जलपान के लिए काउंटर लगाए थे। केला, हलुआ-पूड़ी का वितरण किया गया। मुख्य रूप से आचार्य पवन शुक्ला, अनुज मिश्र (कक्का), उमाकांत शुक्ला, रोहित तिवारी, सुकेश त्रिवेदी, शैलेष दीक्षित सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed