फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Villagers troubled by waterlogging in the streets.

Kannauj News: गलियों में जलभराव से ग्रामीण परेशान

Tue, 29 Sep 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by waterlogging in the streets.
समधन। शासन के निर्देश के बावजूद तालाब के पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण न कराने से गलियों में जलभराव की समस्या हो गई है। लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए घुटने भर गंदे पानी में घुसकर आना-जाना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन


विकास खंड तालग्राम के ग्राम अनीभोज में स्थित तालाब उफनाने के बाद गलियों में लबालब पानी भर गया है। हालात यह हैं कि लोगों को घरों तक पहुंचने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव के अभिनेंद्र कुमार, नीतीश कुमार, आलोक कुमार, अमीर सिंह, बबलू यादव, मुन्ना सिंह, छोटा, राहुल यादव, करन सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद से जलभराव की समस्या से त्रस्त हैं। इसकी शिकायत कई बार प्रधान, सचिव से लेकर बीडीओ तक लिखित और मौखिक रूप से की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं की गई। बीडीओ तालग्राम उमाशंकर साहू का कहना है कि ग्राम अनीभोज में जलभराव की समस्या की जानकारी मिली है। सचिव को भेजकर जांच कराई जाएगी और तालाब के पानी की निकासी की व्यवस्था कर नाली निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed