फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Villagers demonstrated against soil mining

Kannauj News: मिट्टी खनन पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 22 Aug 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated against soil mining
गुगरापुर। खनन के लिए बेंची गई मिट्टी से गहरा गड्ढा हो गया। बरसात में जलभराव होने से पोल, सड़क और आसपास के मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रदर्शन कर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

विकासखंड जलालाबाद की ग्राम पंचायत मिरगावां के बगिया मोहल्ला में यासीन की खाली पड़ी जमीन की मिट्टी तीन वर्ष पूर्व ईंट भट्ठे के लिए बेंच दी गई। इससे यहां पर गहरा गड्ढा हो गया है। मोहल्ले के संजीव कुमार, लल्ला बाबू, इकरार, राम निवास, इसरार, श्यामवीर, शबीना, ममता, अफसरी, राजेश, ने बताया कि मिट्टी उठने से हुए गड्ढे में पानी भर गया है। इस कारण मोहल्ले की सड़क ध्वस्त हो रही है। इससे ताज बाबू, सुरेंद्र, निसार, राजीव, मुन्ना गुप्ता के मकानों के धराशायी होने का खतरा बढ़ गया है। आकाश, मुनीश कुमार, राकेश, इकबाल ने बताया कि इस गड्ढे में तीन-चार बार निकलते व खेलते समय बच्चे गिरकर चुटहिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

जलालाबाद के खंड विकास अधिकारी अर्पित कुमार का कहना है कि इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। वह स्वयं गांव जाकर यथास्थिति देखेंगे और जल्द ही गड्ढे को भरवाने और खतरे को कम करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यवाही कराई जाएगी। मोहल्ले की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हम ग्रामीणों की चिंताओं को समझते हैं, समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed