फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Villagers cleaning drains themselves, protest

Kannauj News: नालियाें की खुद सफाई कर रहे ग्रामीण, प्रदर्शन

Thu, 01 May 2025 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers cleaning drains themselves, protest
मलिकपुर। नालियों की सफाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सफाईकर्मी पर महीनों काम पर न आने का आरोप लगाते हुए बीडीओ से शिकायत की है। प्रधान ने गुरुवार को सफाईकर्मी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विकास खंड तालग्राम के ग्राम पंचायत रायपुर आलमपुर में तैनात सफाई कर्मचारी राजेश कुमार राजू महीनों से नदारद है। इस कारण गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नालियों में भरा दूषित पानी खुलेआम बीमारियों को दावत दे रहा हैं। इसी नाराजगी को लेकर मजरा भीकमपुर के ग्रामीण अरविंद कुमार गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, परमानंद शर्मा, ललई तिवारी आदि ने बजबजाती नाली के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाई कर्मचारी राजू पर महीनों काम पर न आने का आरोप जगाया। खंड विकास अधिकारी उमाशंकर साहू ने कहा कि सफाई कर्मचारी के काम पर न आने की जानकारी नहीं है। शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी। ग्राम प्रधान अरुणा देवी ने जिला पंचायत राज अधिकारी से लापरवाह सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed