फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Village head is not even accepting the order of SDM

एसडीएम का आदेश भी नहीं मान रहे ग्राम प्रधान

Sun, 03 May 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Village head is not even accepting the order of SDM
Village head is not even accepting the order of SDM - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जेबां में एसडीएम की मौजूदगी में हुए समझौते को ग्राम प्रधान समेत कब्जेदार नहीं मान रहे हैं। इससे गेहूं किसान परेशान है। बार-बार बिगड़ते मौमस से उन्हें फसलों में नुकसान का भय सता रहा है। किसानों ने कहा कि अगर उनकी समस्या का हल नहीं हुआ तो वे लोग अनशन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के जेबां किसान नीलेश पाल, कल्लू पाल, कमलेश, शारदा देवी, फूलसिंह , विकास, आशाराम, सरोज कुमारी, मधु आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया था। इसमें उन्होंने चकरोड से कब्जा हटवाने की मांग की की थी। शुक्रवार को सदर एसडीएम शैलेष कुमार, लेखपाल प्रेमचंद्र तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। चकरोड पर लोगों की मक्का की फसल खड़ी देखकर दूसरे पक्ष के किसानों की बात सुनी गई। इस दौरान ग्राम प्रधान ने मक्का में होने वाले नुकसान के लिए डेढ़ क्विंटल मक्का देने की बात कही थी। इससे गेहूं किसान भी मड़ाई कार्य कर सके।
विज्ञापन

एसडीएम के जाते ही जब किसान ट्रैक्टर व मशीन लेकर वहां पहुँचे तो ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह चंदेल ने ट्रैक्टर नहीं निकालने दिया। इससे गेहूं की मड़ाई का कार्य लटक गया। किसानों का आरोप है ग्राम प्रधान की सह पर लोग चकरोड पर कब्जा किए है। प्रधान की वजह से लेखपाल भी कुछ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कहा मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ रहा है। इससे फसल के खराब होने का डर है। इससे उनके सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed