{"_id":"5f4d3ef78ebc3e0744095045","slug":"vidhava-aur-divyaang-ka-juloos-nikaalane-ka-maamala-veediyo-banaane-aur-use-vaayaral-karane-vaale-bhee-doshee-kannauj-news-knp5799524155","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा और दिव्यांग का जुलूस निकालने का मामला: वीडियो बनाने और उसे वायरल करने वाले भी दोषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा और दिव्यांग का जुलूस निकालने का मामला: वीडियो बनाने और उसे वायरल करने वाले भी दोषी
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। बनियानी गांव में तनाव से विधवा की हालत बिगड़ गई। शरीर में चोटों से उसे बुखार भी आ रहा है। पीड़िता ने बताया कि उसकी हालत खराब है। अभी तक स्वास्थ्य महकमे से कोई भी हालचाल लेने नहीं पहुंचा है।
कोतवाली के गांव बनियानी में प्रेम प्रसंग में विधवा और दिव्यांग का लोगों ने सिर मुंडवा कर चेहरे पर कालिख पोत दी थी। जूतों-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में जुलूस निकाला था। पुलिस ने प्रधान महेश चंद्र समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डीएम राकेश चंद्र मिश्रा ने पीड़ित महिला को राहत सामग्री दी थी।
पीड़ित महिला की तहरीर पर दर्ज मुकदमे की जांच कर रहे कस्बा चौकी प्रभारी प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि घटना का वीडियो बनाने और उसे वायरल करने वाले भी दोषी हैं। इनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं गांव में महिला से कोई बात नहीं कर रहा है। चोटों से उसे बुखार आ गया है। सोमवार को तनाव से उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़िता ने बताया कि उसकी हालत खराब है। स्वास्थ्य महकमे से कोई भी हालचाल लेने नहीं पहुंचा है। वहीं दिव्यांग युवक ने अपनी बहन के यहां पनाह ले ली है। उसने बताया कि शरीर में आईं चोटों का वह निजी चिकित्सक के यहां इलाज करा रहा है। खर्चा उसकी बहनें उठा रही हैं। चौकी प्रभारी प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि महिला के दरवाजे पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। सुरक्षा के साथ उसके स्वास्थ्य की भी जानकारी ली जा रही है। अगर तबीयत खराब है तो तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।