फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Video of a driver drinking alcohol while sitting in an auto goes viral

Kannauj News: ऑटो में बैठकर शराब पीते चालक का वीडियो वायरल

Thu, 24 Apr 2025 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Video of a driver drinking alcohol while sitting in an auto goes viral
तिर्वा। गर्मी का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। इसी बीच गुरुवार को एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक ऑटो चालक सरेआम बियर पीते हुए देखा जा रहा है। वीडियो कस्बे के व्यस्त चौराहे पर शूट किया गया है। वहां ऑटो चालक गाड़ी में बैठकर खुलेआम बीयर का सेवन कर रहा है।
विज्ञापन


इस वायरल वीडियो ने यातायात प्रशासन की मुस्तैदी पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आम जनता को यातायात नियम बताकर सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटते हैं उन्हें शहर में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर भी सख्ती बरतनी चाहिए। अधिकतर ऑटो और ई-रिक्शा बिना वैद्य पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस या पुलिस सत्यापन के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे यातायात नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। पिछले कुछ महीनों में ऑटो और ई-रिक्शा के माध्यम से टप्पेबाजी होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यात्रियों से मोबाइल, पर्स और अन्य कीमती सामान छीने जा रहे हैं। इसके बावजूद भी प्रशासन की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा है। शहर के प्रमुख चौराहों की निगरानी का जिम्मा पीआरडी जवानों के हवाले है। टेपों व ई-रिक्शा चालकों की मनमानी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। कोतवाल वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि ऑटो व ई रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed