{"_id":"68d04db7353d1e8c9705ec96","slug":"vhp-bajrang-dal-demanded-that-fruit-vendors-put-up-banners-kannauj-news-c-214-1-knj1005-137695-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: विहिप-बजरंग दल ने की फल विक्रेताओं के बैनर लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: विहिप-बजरंग दल ने की फल विक्रेताओं के बैनर लगाने की मांग
विज्ञापन
तिर्वा। नवरात्र पर्व पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल द्वारा फल विक्रेताओं की ठेलियों पर पहचान वाले बैनर लगाने की मांग की गई। इस पर पुलिस प्रशासन ने नाराजगी जताई। रविवार देर शाम एसडीएम, सीओ ने दोनों संगठनों के पदाधिकारियों से बातचीत की। कहा कि ऐसे बैनर से सामाजिक माहौल प्रभावित हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतनी जरूरी है।
बजरंग दल और विहिप के पदाधिकारी शाम को कोतवाली पहुंचे। एसडीएम राजेश कुमार और सीओ कुलवीर सिंह ने दोनों संगठनों के पदाधिकारियों से बातचीत की। आपसी सहमति बनाते हुए तय किया कि नवरात्र के दौरान धार्मिक उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा और ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाएगा, जिससे समाज में तनाव फैले। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह के पहचान वाले बैनर लगाने से अनावश्यक विवाद पैदा हो सकता है। पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि संगठन के कार्यकर्ता नियमों का पालन करेंगे और त्योहार के दौरान शांति बनाए रखेंगे। अधिकारियों ने सभी से अपील की कि धार्मिक आयोजनों में सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। ऐसी गतिविधि से बचे, जो माहौल को बिगाड़ सकती हों। इस दौरान रविंद्र कनौजिया आदि मौजूद रहे।