फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Verse 18 , the applicant brought 128

पद 18, आवेदक आए 128

Sat, 23 Jan 2016 11:23 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 23 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Verse 18 , the applicant brought 128

नेहरू युवा केंद्र में दो कंप्यूटर आपरेटर व आठ

विज्ञापन
ब्लाकों के लिए 16 राष्ट्रीय युवा कोर एनवाईसी के पदों के साक्षात्कार के लिए आवेदकों का सुबह 10 बजे विकास भवन में जमघट लग गया। 11 बजे के बाद चयन कमेटी ने साक्षात्कार प्रक्रिया को शुरू किया।

इस दौरान साक्षात्कार देने के लिए आए अभ्यर्थी बेसिक सवालों के जवाब नहीं दे पाए। अभ्यर्थियों को प्रधानमंत्री, राज्यपाल व राष्ट्रपति तक का नाम नहीं मालूम था। चयन समिति के अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव, नेहरू युवा केंद्र नई दिल्ली से नामित सदस्य सूर्यकांत दीक्षित, उप निदेशक नेहरू युवा केंद्र उत्तम जोत सिंह ने आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाना शुरू किया।

इस दौरान उनसे ब्लाक का नाम, मुख्यमंत्री का नाम, प्रधानमंत्री, किस पद के लिए आवेदन किया पूछा। इस दौरान अधिकतर इधर-उधर ताकते नजर आएं। एक युवती ने कन्नौज में ब्लाकों की संख्या 72 बताया। इस बाबत अकाउंटेंट ने बताया कि स्वीकृत पदों के लिए 154 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें जांच के दौरान 26 आवेदन निरस्त कर दिए गए।

128 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था, जिसमें 23 गैरहाजिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लाक में दो की नियुक्ति होनी है। कहा कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची जल्द ही कार्यालय में चस्पा कर दी जाएगी। इस मौके पर लिपिक चक्रेश पांडेय और विवेक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed