{"_id":"6830c0d5d71876787f02ea60","slug":"vcb-installed-at-five-power-substations-kannauj-news-c-214-1-knj1005-130784-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पांच बिजली उपकेंद्रों पर लगाई गई वीसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पांच बिजली उपकेंद्रों पर लगाई गई वीसीबी
विज्ञापन
कन्नौज। बिजली विभाग उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए प्रयासरत है। पिछले साल विभाग ने 248 और इस साल 84 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की गई है। साथ ही पांच उपकेंद्रों पर वीसीबी लगाई गई है। इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी।
कन्नौज डिवीजन के अधिशासी अभियंता मगन सिंह ने बताया कि 33/11 बिजली उपकेंद्र बहादुरपुर, अकबरपुर सरायघाघ, पटटी कडेरा, इंदरगढ, अनौगी, किशई जगदीशपुर, इंदुईयांगज, अमोलर, सरायप्रयाग, प्रेमपुर, शेखपुर एवं छिबरामऊ द्वितीय की क्षमता वृद्वि कराई गई है। उन्होंने बताया कि क्षमता वृद्धि हो जाने से उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज समेत अन्य समस्याओं से निजात मिलेगी।
11 केवीए ओवरलोड फीडरों के तार बदले गए हैं और तिर्वा कस्बे में जो लाइन ओवरलोड है, उसे दो भागो में बांटा जा रहा है। पांच उपकेंद्रों पर वीसीबी लगाई गई हैं, जिससे 33/11 उपकेंद्रों की सुरक्षा बनी रहे और बिजली सप्लाई अनवरत चलती रहे। उपकेंद्रों पर लगे पाॅवर ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के कार्य कराए गए हैं, जिससे पाॅवर ट्रांसफार्मरों को क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
दो माह में 311 फुंके ट्रांसफार्मर
अधिशासी अभियंता ने बताया कि अप्रैल में 184 और मई में 127 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं, जिन्हें समय से बदला गया है। क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों की सूचना मिलने पर शीघ्र बदलने का कार्य किया जा रहा है।