फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Van collided with a tree while trying to save a bike, six injured

Kannauj News: बाइक बचाने में पेड़ से टकराई वैन, छह घायल

Tue, 18 Mar 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 18 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Van collided with a tree while trying to save a bike, six injured
छिबरामऊ। अन्नप्रासन संस्कार में शामिल होकर लौटते समय मंगलवार को ताजपुर रोड पर अचानक सामने आई बाइक को बचाने के प्रयास में वैन पेड़ से टकरा गई। हादसे में वैन सवार छह लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जनपद के थाना मोहम्मदाबाद अंतर्गत ग्राम बाग का नगला निवासी राकेश की बेटी का शादी तेराजाकेट में हुई है। मंगलवार को बेटी के बच्चे का अन्नप्रासन संस्कार था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के लोग गए थे। देर रात 8.30 बजे लौटते समय ताजपुर रोड पर अचानक बाइक सामने आ गई। बाइक को बचाने के प्रयास में वैन सड़क के पोल से टकराने के बाद पास में ही खड़े नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में ईश्वरदयाल, रामपाल, गुड़डी, सोनाली, निशांत, अंशिका घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात तक घायलों का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed