फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Utrata bodies found in pond

तालाब में उतराता मिला शव

Fri, 06 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 06 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Utrata bodies found in pond

अकबरपुर के तालाब में पांच टुकड़ों में अज्ञात शव

विज्ञापन
मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा कर  उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शुक्रवार की सुबह ग्राम अकबरपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर सिद्धार्थ तालाब में शव के टुकड़े उतराते मिले। इसके बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सीओ वीपी सिंह सोलंकी, कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल, सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव के टुकड़ों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम को भेज दिया।

उधर, शव की दशा देखने के बाद उसकी शिनाख्त न हो पाने पर ग्रामीणों ने डीएनए टेस्ट कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि पड़ोस के ग्राम खुड़ावा दक्षिणी से चार दिन पहले एक युवक गायब हो गया था। उसका अभी तक पता नहीं चल सका है, इसलिए शव का डीएनए टेस्ट कराए जाना आवश्यक है।

उधर, तालाब में कई टुकड़ों में शव मिलने के बाद क्षेत्र में काफी जोरों से चर्चा चली कि ग्राम खुड़ावा दक्षिणी निवासी लापता सुरजीत खेतों में मजदूरी काम करता था। हो ना हो काम के समय हैरो के नीचे आ जाने से उसके टुकड़े हो गए होंगे। अपनी जान बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक व उसके साथियों ने शव के टुकड़े तालाब में फेंक दिए होंगे।

इस चर्चा को गंभीरता से लेते हुए खुड़ावा से एक ट्रैक्टर मय हैरो के अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल का कहना है कि ग्रामीणों के बताए अनुसार एक लाल रंग के ट्रैक्टर को मय हैरो के कब्जे में लिया गया है। उसके चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed