फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Upliftment is possible only if commercialization of education stops: Director of Education

शिक्षा का व्यवसायीकरण बंद हो, तभी उत्थान संभव : शिक्षा निदेशक

Sat, 23 May 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Upliftment is possible only if commercialization of education stops: Director of Education
तालग्राम/गुरसहायगंज। आजकल शिक्षा को एक व्यवसाय बना लिया गया है, जो नितांत गलत है। शिक्षा का व्यवसायीकरण बंद हो, तभी इसका उत्थान होगा। शिक्षक भी मर्यादा में रहकर अपने कर्त्तव्यों का पालन करें, तो निश्चित ही समाज में एक अभूतपूर्व बदलाव आए। यह बात शनिवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने प्रोजेक्ट अलंकार का शुभारंभ करते हुए कही।
विज्ञापन

समारोह का आयोजन ताहपुर स्थित सुशीला देवी तेज सिंह कनौजिया स्मारक इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉक्टर महेंद्र देव ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित विद्यालय ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला होते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों एवं विकास कार्यों की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संयुक्त सचिव, माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन संजय कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल राजेश कुमार वर्मा तथा जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यालयों में हो रहे विकास कार्यों को शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आधुनिक सुविधाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होंगी। समारोह के दौरान सभी अतिथियों का माल्यार्पण, बुके भेंट एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक एवं स्वागत कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों को लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर आयोजक विजय सिंह कनौजिया, विनीत कुमार अग्निहोत्री मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आकाश गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed