फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   UP: Roadways bus collided with container on GT Road in dense fog, driver killed, 13 injured

यूपी: घने कोहरे में जीटी रोड पर कंटेनर से भिड़ी रोडवेज बस, चालक की मौत, 13 घायल

Mon, 18 Jan 2021 06:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 18 Jan 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
UP: Roadways bus collided with container on GT Road in dense fog, driver killed, 13 injured
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
कन्नौज के जसोदा में घने कोहरे के चलते जीटी रोड पर हजरतपुर गांव के पास अजमेर डिपो की रोडवेज बस और कंटेनर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई। 13 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब सात बजे राजस्थान के अजमेर डिपो की रोडवेज बस सवारियों को लेकर कानपुर जा रही थी। सुंदरलाल(42) पुत्र चुन्नीलाल (निवासी भरतपुर, थाना डींग ) बस चला रहे थे। गुरसहायगंज कोतवाली इलाके में जीटी रोड पर  हजरतपुर गांव के पास सामने से आ रहे कंटेनर से टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक सुंदरलाल की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


परिचालक विष्णु सिसौदिया (38) पुत्र मदन लाल (निवासी बुधवाड़ा, पीसांगन, अजमेर), कंटेनर चालक मनोज कुमार (43) पुत्र राजेंद्र शर्मा (निवासी चिनवर, थाना बिछवां, मैनपुरी), बस में सवार यात्री विमल कुमार (30) पुत्र पातीराम व पूजा पत्नी विमल कुमार (निवासी मसवानपुर, कल्यानपुर, कानपुर), सुशील (26) पुत्र रामनिवास (निवासी गढ़िया कछपुरा, गुरसहायगंज, कन्नौज), अजीत (45) पुत्र जयवीर (निवासी बैजनाथपुर, मैनपुरी), मनोज सिंह (40) पुत्र चंद्रभूषण (निवासी बढ़पुरवा, जगतपुर, रायबरेली), नरेंद्र प्रसाद (35) पुत्र गिरवर व विष्णु (46) पुत्र प्रसादी (निवासी हिमायूंपुर, माधवगंज, हरदोई), विजय प्रताप (32) पुत्र रामसिंह (अशोकनगर, गुरसहायगंज, कन्नौज), बृजकिशोर (60) पुत्र बाबूराम (निवासी छिबरामऊ, कन्नौज) घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि घने कोहरे के चलते हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed