{"_id":"620e9e32d0701e3f9a7a8ef1","slug":"up-manimau-two-sisters-came-under-luggage-train-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मालगाड़ी की चपेट में आईं आलू की खोदाई कर लौट रही दो बहनें, शरीर के उड़े चीथड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मालगाड़ी की चपेट में आईं आलू की खोदाई कर लौट रही दो बहनें, शरीर के उड़े चीथड़े
Fri, 18 Feb 2022 12:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मानीमऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मानीमऊ
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:44 AM IST
सार
सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों बहनों के क्षति-विक्षत शव देखकर बेहोश हो गए। रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने उन लोगों को संभाला। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से दोनों बहनों की जान गई है।
विज्ञापन
परिजन जुटे हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज के मानीमऊ के सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को खेत से आलू की खोदाई कर घर लौट रहीं दो बहनें रेलवे ट्रैक पार करते वक्त मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। इससे दोनों के शरीर के चीथड़े उड़ गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और चचेरी बहनों के शव देख बेसुध हो गए। ग्रामीणों ने दुखी परिजनों को संभाला।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरी खुर्द गांव निवासी गरीब दास दोहरे की बेटी खुशी (17) और कोमल देवी (16) चचेरी बहनें थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर दोनों बहनें अक्सर गांव के किसानों के खेतों में मजदूरी करने जाती थीं। गुरुवार दोनों एक किसान के खेत में आलू की खोदाई करने गई थीं।
विज्ञापन
दोपहर करीब एक बजे दोनों खाना खाने के लिए घर लौट आ रही थीं। उसी दौरान तारमऊ गढ़ी गांव के सामने रेलवे ट्रैक पार करते वक्त कानपुर से कन्नौज की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में दोनों बहन आ र्गइं। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों बहनों के क्षति-विक्षत शव देखकर बेहोश हो गए। रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने उन लोगों को संभाला। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से दोनों बहनों की जान गई है।