{"_id":"5ef614972ed3a2591e721f2d","slug":"up-doctor-daughter-is-held-hostage-by-the-family-because-she-refused-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी करने से मना किया तो डॉक्टर बेटी को परिजनों ने बनाया बंधक, बाेली घर वाले करते हैं प्रताड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शादी करने से मना किया तो डॉक्टर बेटी को परिजनों ने बनाया बंधक, बाेली घर वाले करते हैं प्रताड़ित
Fri, 26 Jun 2020 09:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 26 Jun 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
गोपाला टॉवर में परिजनों ने बनाया था बंधक, कल्याणपुर थाने पहुंचा मामला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां शादी से इंकार करने पर महिला डॉक्टर को परिजनों ने घर में बंधक बनाए रखा। मामला राज्य महिला आयोग तक पहुंचने के बाद कल्याणपुर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर महिला डॉक्टर को मुक्त कराया।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित गोपाला टावर निवासी महिला डॉक्टर के मुताबिक फरवरी में उसकी नौकरी बंगलूरू के एक अस्पताल में लगी थी। 14 फरवरी को उसे वहां जाना था। आरोप है कि पिता, चाचा और मामा ने जाने नहीं दिया। तीनों ने मिलकर शादी का दबाव बनाने लगे।

इंकार करने पर घर में बंधक बना लिया। इसी बीच बीस मार्च को नौकरी के लिए टेलीफोनिक इंटरव्यू दिया। परिजनों ने नौकरी ज्वाइन करने के लिए भी जाने नहीं दिया। इसके बाद महिला डॉक्टर ने राज्य महिला आयोग को एक ई-मेल भेजकर घटनाक्रम की जानकारी दी।
मेल में यह भी लिखा कि वह एक शख्स से अपनी मर्जी से शादी करना चाहती है। मामले को संज्ञान में लेने कर आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने शुक्रवार दोपहर एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर कल्याणपुर पुलिस गोपाला टावर पहुंची और डॉक्टर को छुड़वाया।
पुलिस ने डॉक्टर के कहने पर उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट ले जाकर छोड़ा। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया कि महिला ने पहले परिजनों के खिलाफ तहरीर दी थी। बाद में कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया है।