{"_id":"67d1d62aea0603b4330c5af4","slug":"up-board-exam-2231-students-absent-kannauj-news-c-214-1-knj1005-126921-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा : 2231 छात्र-छात्राएं गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा : 2231 छात्र-छात्राएं गैर हाजिर
Thu, 13 Mar 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। यूपी बोर्ड परीक्षा में बुधवार को परीक्षाएं संपन्न हो गई। आखिरी दिन पहली पाली में हाईस्कूल की उर्दू, इंटर के वैकल्पिक विषय और दूसरी पाली में इंटर की अंग्रेजी व कृषि की परीक्षा हुईं। दोनों पालियों में 2231 छात्रों ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में पहली पाली में हाईस्कूल की उर्दू विषय की 15 केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 168 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 159 छात्रों ने ही परीक्षा दी और नौ ने परीक्षा से किनारा कर लिया। इंटर के वैकल्पिक विषय की परीक्षा नौ केंद्रों पर हुई। इसमें 381 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 367 छात्र उपस्थित रहे और 14 छात्र गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में इंटर की अंग्रेजी और कृषि विषय की परीक्षा हुई। दोनों विषय में 24 हजार 128 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 21 हजार 920 छात्रों ने परीक्षाएं दी और 2208 छात्रों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह और सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि राजकुमार इंटर कॉलेज में एक सॉल्वर पकड़ा गय है और सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षाएं संपन्न हुईं।