{"_id":"62ae2cc0665fb03d66768ce6","slug":"unknown-vehicle-collided-while-changing-step-two-died-kannauj-news-knp703078658","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टपनी बदलते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टपनी बदलते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तालग्राम थाना क्षेत्र के रनवां गांव के पास कार की स्टेपनी बदल रहे लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मेडिकल कॉलेज लखनऊ में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
नई दिल्ली के थाना फुले इलाही बदरपुर लालकुआं निवासी साहिल खां (22) टैक्सी चालक हैं। उनके साथी शब्बीर (44) का दिल्ली में आरओ वाटर प्लांट है। साहिल और शब्बीर अपने परिवार के साथ मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली कार से जा रहे थे। कार में साहिल की पत्नी नजमा खातून (19), शब्बीर की पत्नी इशरत (33) पुत्र सफी (चार) और पुत्री आलिया (सात) भी सवार थी।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रनवां के पास शुक्रवार रात लगभग 12 बजे कार का पिछला टायर पंक्चर हो गया। एक्सप्रेस-वे पर पीली पट्टी पर साहिल और शब्बीर टायर बदल रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। घटना में साहिल और शब्बीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार के अंदर बैठे लोगों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
जानकारी पर यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कन्नौजिया ने घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा। यहां से साहिल और शब्बीर को लखनऊ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। थाना प्रभारी तालगाम हरिश्याम सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।