{"_id":"67d1d936f8ce2819b2028654","slug":"uninterrupted-power-supply-will-be-available-for-two-days-on-holi-kannauj-news-c-214-1-knj1005-126897-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: होली पर दो दिन मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: होली पर दो दिन मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति
Thu, 13 Mar 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
अमोलर। होली के रंग में भंग न पड़े, इसके लिए बिजली विभाग ने कार्ययोजना बना ली है। शासन के निर्देश पर गुरुवार यानी 13 मार्च से बिजली आपूर्ति निर्बाधा दी जाएगी। यह 14 मार्च तक जारी रहेगा। इसके लिए एसडीओ ने लाइनमैनों को जिम्मेदारी सौंप दी है।
होली को देखते हुए बिजली विभाग पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर सहित अन्य उपकरणों की मरम्मत करा रहा है। घर-घर जाकर मीटरों को चेक किया जा रहा है। एसडीओ पंकज कुमार चौधरी ने बताया कि उप खंड के सभी बिजली उपकेंद्रों पर उपकरणों की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। होली पर लाइनों पर होने वाले फाॅल्ट जल्द ठीक करने के लिए सभी स्टेशनों पर जेई व संविदा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वह खुद बिजली आपूर्ति की निगरानी करेंगे। यदि कहीं ट्रांसफार्मर फुंक जाता है तो अस्थायी संकट दूर करने के लिए चार मोबाइल ट्राॅली तैयार कराई गई हैं। किसी प्रकार की असुविधा होने पर विभागीय नंबर पर शिकायत कर उपभोक्ता निदान पा सकेंगे।