फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Uniform scam: Preparing to file chargesheet in court

यूनिफार्म घोटाला: न्यायालय में चार्जशीट लगाने की तैयारी

Fri, 19 Nov 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Uniform scam: Preparing to file chargesheet in court
कन्नौज। यूनिफार्म घोटाले में सैंपल लेने के बाद अब चार्जशीट लगाने की तैयारी की जा रही है। विवेचक ने सैंपल की रिपोर्ट पूर्व विवेचक की जांच के साथ जोड़कर कार्रवाई को आगे बढ़ाना तय किया है।
विज्ञापन

तिर्वा रोड के गेस्ट हाउस से विवेचक ने यूनिफार्म का सैंपल लेकर फाइल में अटैच कर दिया है। पूर्व विवेचक इससे जुड़े लोगों के बयान दर्ज कर चुके हैं। अब चार्जशीट के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। अनुमति के बाद न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। न्यायालय में दाखिल करने के बाद नया साक्ष्य मिलने पर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मामले में तत्कालीन बीएसए केके ओझा ने 23 अक्तूबर 2020 को सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने तहरीर में जिक्र किया था कि 28 सितंबर को तिर्वा रोड स्थित शरीफापुर के गेस्ट हाउस कम मैरिज हाल में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत समेत कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यूनिफार्म के 341 बंडल बरामद किए थे। इन बंडलों में परिषदीय स्कूलों को वितरित करने के लिए छात्र-छात्राओं की यूनिफार्म थीं। 19 अन्य बंडलों में रील, बटन और कालर आदि सामग्री थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने बरामद माल को दो कमरों में सील करा दिया था। उन्होंने घटना की जानकारी डीएम राकेश कुमार मिश्र को दी थी। डीएम के आदेश पर मामले की जांच सीडीओ आरएन सिंह, एसडीएम सदर गौरव शुक्ला व समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार ने की। एक साल बाद यूनिफार्म का सैंपल लेने के लिए बीएसए की तरफ से बीईओ शिव सिंह, सीओ की तरफ से विवेचक सुरेंद्र सिंह और एसडीएम की तरफ से तहसीलदार रामशंकर को नामित किया गया था। 12 नवंबर को गेस्ट हाउस के दोनों कमरों को इनकी उपस्थिति में खोला गया। विवेचक ने यूनिफार्म और सामग्री के सैंपल लिए हैं। इसके बाद कमरे को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed