फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Uncontrolled car overturned, five injured including the driver

Kannauj News: अनियंत्रित कार पलटी, चालक समेत पांच घायल

Sun, 16 Mar 2025 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car overturned, five injured including the driver
तालग्राम। दिल्ली से लखनऊ जा रही कार चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर दूसरे लेन में जाकर पलट गई। हादसे में कार चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस और यूपीडा टीम ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन



लखनऊ रकाबगंज अनवार मोहल्ला बाग मौलवी निवासी मोहम्मद रियाज दिल्ली से लखनऊ वापस जा रहे थे। उनके साथ में भाई जीशान, परिवार के मोहम्मद शाद, अनीश समेत पांच लोग थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे कोतवाली तिर्वा पचोर गांव के पास रविवार सुबह साढ़े छह बजे पहुंचते ही चालक को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह और पचोर चौकी पुलिस मौके पर पहुचे। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed