{"_id":"68bddefd2f4390506a0a60bb","slug":"uncontrolled-car-collides-with-dumper-eight-injured-kannauj-news-c-12-knp1038-1257448-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अनियंत्रित कार डंपर से टकराई, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अनियंत्रित कार डंपर से टकराई, आठ घायल
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। बालाजी दर्शन कर रविवार को हरदोई जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर निकवा गांव के पास डंपर से टकरा गई। हादसे में चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। हादसे का कारण ओवर स्पीड बताई जा रही है।
हरदोई जिले के थाना सांडी कस्बे के किला खालसा निवासी सफी (40) कार से श्रद्धालुओं को बालाजी दर्शन कराकर लौट रहे थे। साथ में थाना मल्लावां क्षेत्र के गांव सधवापुर निवासी राजेश (35), पत्नी रामकांती (30), राजवती (30) थाना सांडी कस्बा नवाबगंज अशोक कुमार (45), सांडी कस्बा ऊंचा टीला निवासी अवधेश कुमार (50), सुनीता (40), शाहबाद कानपुर नगला निवासी परी (12) भी थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम क्षेत्र के निकवा के पास भोर में साढ़े चार बजे पहुंचते ही कार ओवर स्पीड में होने के कारण आगे जा रहे डंपर से जा टकराई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए।
सूचना पर सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, एटलस गश्ती दल और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी है। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने बताया कि हादसे का कारण ओवर स्पीड बताई जा रही है।