{"_id":"5984bc5b4f1c1bef2d8b4615","slug":"uncontrollable-truck-crushes-elderly-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने वृद्ध को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने वृद्ध को कुचला, मौत
kannauj
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
विज्ञापन
शहर की निगम मंडी में एफसीआई गोदाम में माल लादने जा रहे बेकाबू ट्रक ने वृद्ध को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर धुन दिया, जबकि क्लीनर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस चालक को कोतवाली ले गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
शुक्रवार की दोपहर निगम मंडी में एफसीआई गोदाम की तरफ जा रहे ट्रक ने ग्राम निगोह खास निवासी शिवपाल सक्सेना (60) को टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर सड़क पर गिर पड़े। इस बीच ट्रक का अगला पहिया उनके सिर को कुचलता हुआ निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद व्यापारी, आढ़ती व पल्लेदार घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। भीड़ को आता देख क्लीनर ट्रक से उतर कर भाग निकला, जबकि चालक संतोष निवासी लक्ष्मनपुर्वा थाना मल्लावां जिला हरदोई को लोगों ने पकड़ जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर कोतवाल संतोष कुमार व्यास मौके पर पहुंचे और चालक को कोतवाली ले आए। हादसे की सूचना पर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को उठाने से मना कर दिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजनों ने शव का पंचनामा भरने दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मृतक के पुत्र राजवीर की तहरीर पर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
भाड़ लगाकर करता था परिवार का भरण-पोषण
ग्राम निगोह खास निवासी मृतक शिवपाल निगम पिछले दस वर्षों से मंडी में ही भाड़ लगाए हुए था। वह सर्दियों में भाड़ में आलू भूनकर बेंचता था, जबकि इस समय वह मूंगफली बेंचकर परिवार का गुजारा करता था। उसके तीनों बेटे भी इस काम में उसका सहयोग करते थे।
विज्ञापन
छोटी बेटी के हाथ पीले न कर सका शिवपाल
ग्राम निगोह निवासी मृतक शिवपाल के 6 बच्चे हैं, जिनमें तीन पुत्र अखिलेश (26), राजवीर (25) और रामवीर (20), जबकि तीन पुत्रियां सेनू (30), सखी (28) और सबसे छोटी पुत्री राधा (18) है। शिवपाल अपने तीनों पुत्र व दो पुत्रियों की शादी कर चुका है, जबकि उसके ट्रक से कुचलकर मौत हो जाने से वह सबसे छोटी पुत्री राधा के हाथ पीले न कर सका। शिवपाल की मौत से सभी बच्चों व उसकी पत्नी मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।