{"_id":"8761e4ff4427dbe010e14c7f918f25cd","slug":"umrda-tested-drinking-water-schemes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर्दा में पेयजल योजनाओं जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर्दा में पेयजल योजनाओं जांची
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Mon, 06 Apr 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी ने रविवार को त्वरित आर्थिक विकास योजना से निर्मित कराई जा रही औसेर, उमरन, हिसामुद्दीनपुर व सिंहपुर पेयजल योजनाओं का स्थलीय सत्यापन किया। जल निगम को निर्देश दिए कि समय रहते पेयजल योजनाओं का कार्य पूरा कर लिया जाए।
सीडीओ उदयराज यादव ने बताया कि औसेर में त्वरित आर्थिक विकास योजना से पाइप पेयजल योजना का निर्माण चल रहा है। इसमें पानी की टंकी, पंप का कार्य पूर्ण हो चुका हैं। पाइप डालने का कार्य जारी है। जल निगम को निर्देश दिया गया कि जिन सीसी रोडों को पाइप डालने के लिए खोदा जाए, उनकी समय रहते मरम्मत पूरी कर दी जाए। ताकि ग्रामीणों को किसी तरह की असुविधा न हो।
उमरन पेयजल योजना में कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। स्टाफ क्वाटर बनाए जा रहे हैं। ग्रामीणों के लिए स्टैंड पोस्ट भी बना दिए गए हैं। पानी की टेस्टिंग का कार्य जारी है। हिसामुद्दीनपुर में 2005 में एकल ग्रामीण पेयजल योजना से पानी की टंकी बनाई गई थी। इसमें सोलर पावर से पंप को चलाया गया है। जिससे ग्रामीणों को सुविधापूर्वक पेयजल की आपूर्ति दी जा रही है। सीडीओ ने कहा कि इस गांव में करीब एक माह से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है।
विज्ञापन
यदि सोलर पावर न लगाया गया होता तो ग्रामीणों को पेयजल की काफी दिक्कत होती। सीडीओ ने बताया कि सिंहपुर में अत्यधिक मात्रा में फ्लोराइडयुक्त पानी है। ग्रामीण स्टैंड पोस्ट के अलावा घरों में भी कनेक्शन की मांग कर रहे है। सीडीओ ने कहा कि गांव करीब दो किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसा हुआ है।
इस कारण पाइप भी बिछानी पड़ेगी। पंप की क्षमता की वृद्धि करनी पड़ेगी। इसके लिए जल्द ही जरूरी कार्रवाई पूरा करने पंप की वृद्धि का काम शुरू करा दिया जाए। इसके अलावा जनखत पेयजल योजना का भी निरीक्षण किया गया। इस मौके पर अधिशाषी अभियंता जल निगम राजेंद्र सिंह, डीआरडीए के अवर अभियंता हाकिम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।