{"_id":"5d939214190c2532242601c953c881a4","slug":"umrda-556-213-pamphlets-were-sold-in-hssern-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर्दा में 556, हसेरन में 213 पर्चे बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर्दा में 556, हसेरन में 213 पर्चे बिके
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
पंचायती चुनाव के चौथे चरण की प्रक्रिया के तहत
विज्ञापन
उमर्दा व हसेरन विकास खंडों में मंगलवार को प्रधान व सदस्य पद के नामांकन
पद के लिए पर्चों की बिक्री का काम शुरू हुआ। इसमें उमर्दा में पहले दिन
556 व हसेरन ब्लाक में 213 आवेदकों ने पर्चे खरीदे।
उमर्दा विकास खंड में नामांकन पर्चों की बिक्री के लिए दो काउंटर लगाए गए थे। दोनों काउंटरों पर चार कर्मियों की तैनाती की गई थी। पर्चों की बिक्री का काम सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। शाम पांच बजे तक दोनों काउंटरों पर काफी भीड़ लगी रही। इस दौरान प्रधान पद के लिए 556 आवेदकों ने नामांकन पर्चे खरीदे।
सदस्य पद के लिए खरीदे गए पर्चों की गिनती का काम देर रात्रि तक चलता रहा। हसेरन विकास खंड में भी दो अलग-अलग काउंटर लगाकर पर्चों की बिक्री का काम शुरू किया गया। बीडीओ रामउदरेज यादव ने बताया कि हसेरन ब्लाक में पहले दिन प्रधान पद के लिए 213 पर्चो की बिक्री हुई है।