फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Udin day apart Conduct

दिनभर उड़ीं आचार संहिता की धज्जियां

Sat, 28 Nov 2015 11:36 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 28 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Udin day apart Conduct

जलालाबाद विकास खंड में पूरे दिन आचार संहिता की

विज्ञापन
धज्जियां उड़ती रहीं। अफसरों के दावों की हवा निकलती दिखाई दी। ट्रैक्टरों से वोटर ढोए गए। वहीं दो लोगों ने एक साथ वोट डालकर मनमानी की। इससे गोपनीयता भंग हो गई। वहीं मतपेटी छोड़कर कर्मचारी इधर-उधर गपशप करते नजर आए।

पूर्व माध्यमिक स्कूल जसोदा में दोपहर 12 बजे मतदान के सभी बूथों को डीएम अनुज झा व एसपी कलानिधि नैथानी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वोट डालकर लौट रहे वोटरों की अंगुलियों की स्याही को चेक किया। कुछ वोटरों ने वोट डालने के फौरन स्याही मिटाने का प्रयास किया तो उनको फटकार लगाई।

बूथ संख्या चार पर पानी की बोतल सामने रखी होने पर पीठासीन अधिकारी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। बूथ संख्या चार पर मतदाता न होने के कारण अफसरों ने वहां मौजूद एजेंटों को वोटिंग तेज गति कराने का निर्देश दिया, ताकि जमघट जैसी नौबत न पैदा हो। इसके अलावा मतदान केंद्र के बाहर जमा भीड़ को पुलिस ने लाठियां पटककर भगाया।

उधर, एडीएम व एएसपी ने जलालाबाद मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान एजेंट पप्पू राठौर के पास मोबाइल मिलने पर उसे जब्त कर लिया। साथ ही सभी को हिदायत दी कि कोई भी अपने पास मोबाइल नहीं रखेगा। वहीं मतदान केंद्र जसोदा में मतदान खत्म होने पर गेट को बंद कर रहे सिपाही हरवरन सिंह को दौड़ा पड़ गया, जिससे वह वहीं पर गिर गए, जिससे अफरातफरी मच गई।

बाद में उसको जिला अस्पताल भेजा गया। उधर, गुरसहायगंज में कई मतदान केंद्रों पर फर्जी वोट डालने के विवादों पर आधा दर्जन से ज्यादा वोटरों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया। देर शाम सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

भवानीपुर मतदान केंद्र से डीएम के साथ चल रहे पुलिस कर्मियों ने अनूप सिंह व सगरा निवासी लाल सिंह को हिरासत में ले लिया। यह लोग बूथ पर बेवजह भीड़ लगाए थे। गांव पछायेपुर्वा के एजेंट प्रदीप ने जब विरोध किया तो विवाद होने लगा। इस दौरान फर्जी वोट डालने वाला भाग गया, पर पुलिस ने एजेंट को हिरासत में ले लिया।

वहीं इसी मतदान केंद्र पर शिशुपाल व भगत सिंह, नेकपुर के संजेश कुमार व खुदलापुर के संजीव कुमार को भी हिरासत में लिया गया। बाद में सभी को छोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed