फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two persons, including husband, booked for woman's death

Kannauj News: महिला की मौत के मामले में पति समेत दो पर रिपोर्ट

Sun, 21 Sep 2025 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two persons, including husband, booked for woman's death
कन्नौज। जहर खाने से हुई महिला की मौत के मामले में परिजनों ने शनिवार को पति सहित दो लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर इब्राहिमपुर निवासी जियाउद्दीन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बहन रिजवाना का विवाह 28 वर्ष पहले क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी दिलदार के साथ हुआ था। दिलदार दूसरी शादी करने की बात कह कर रिजवाना को प्रताड़ित करता था। कुछ दिन पहले षड्यंत्र के तहत रिजवाना के नाम पर दर्ज जमीन उसने अपने नाम करवा ली थी। इसके बाद दिलदार एवं अहमद रजा रिजवाना को परेशान करने लगे। इससे तंग आकर रिजवाना ने 13 सितंबर को जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहां इलाज के बाद छुट्टी कराकर पीड़ित रिजवाना को उसके घर छोड़ आया। कुछ देर बाद दिलदार और उसके परिजन उसे दोबारा जिला अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिजवाना का शव छोड़कर वे लोग भाग गए थे। सूचना मिलने पर वह जिला अस्पताल पहुंचा जहां बहन मृत अवस्था में पड़ी थी। पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर पति समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed