फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two parties clashed over cattle tying dispute, six injured

Kannauj News: मवेशी बांधने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, छह घायल

Wed, 20 Aug 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed over cattle tying dispute, six injured
छिबरामऊ। सड़क पर मवेशी बांधने के विवाद में परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



नगर के मोहल्ला दीक्षितान निवासी शिव दीक्षित उर्फ हीरो ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 12 अगस्त को परिवार के अरविंद दीक्षित, निकेत, हर्षित व रजत उसकी जगह पर मवेशी बांध रहे थे। विरोध करने पर इन लोगों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाने आए भाई अमर के साथ भी मारपीट की। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। तब सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष से अरविंद दीक्षित ने बताया कि परिवार के ब्रह्मानंद दीक्षित, अमर, सौरभ व शिव उर्फ हीरो मवेशी सड़क पर बांध रहे थे। विरोध करने पर गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। बचाने आई पत्नी शोभा दीक्षित, बेटे निकेत व रजत दीक्षित को मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed