फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   two died in accident

हादसों में दो लाोंगाों की मौत

Sun, 22 Nov 2015 12:16 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 22 Nov 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
two died in accident

तेज गति से खेत की जुताई कर रहे ट्रैक्टर चालक ने

विज्ञापन
मेड़ के किनारे पर बैठे वृद्ध को कुचल दिया। इससे उनकी मौत हो गई। उधर, शनिवार को बाइक से कन्नौज जा रहे युवक को वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव महोना निवासी नाथूराम कुशवाहा (55) गांव के बाहर प्राइमरी स्कूल के पास स्थित कृष्णकांत मिश्रा के खेत की मेड़ किनारे सुबह नौ बजे बैठे थे। यहीं पर एक ट्रैक्टर से खेत की जुताई हो रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक अपना संतुलन खो बैठा और इससे बेकाबू हुए ट्रैक्टर की चपेट में वृद्ध आ गया।

टायरों के नीचे आने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल अवस्था में उसे गुरसहायगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे फर्रुखाबाद अस्पताल के लिए ले जा रहे थे। पर, रामाश्रम के पास उसने दम तोड़ दिया। वृद्ध के पुत्र लंकुश ने मामले में चालक के खिलाफ गुरसहायगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घटना की जानकारी पाकर क्षेत्र के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र सिंह यादव, पूर्व प्रधान अवधेश तिवारी, रामऔतार द्विवेदी, गिरीश चंद्र आदि लोग मौके पर पहुंचे। वहीं इस मामले को लेकर कई घंटे तक बुजुर्ग ग्रामीण समझौता कराने का प्रयास करते रहे, पर मामला नहीं सुलझा।

इस पर दरोगा कालीचरण ने शव को सीज करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया। उधर, शनिवार को बाइक से कन्नौज जा रहे युवक को मिरगांवा के पास वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, पर उसकी मौत हो गई।

अखिलेश उर्फ जितेंद्र (20) पुत्र राजेंद्र सिंह चौहान निवासी कैटहा थाना कमालगंज फर्रुखाबाद बाइक से कसबा मानीमऊ में जा रहे थे। सुबह साढ़े 10 बजे के लगभग मिरगांवा के पास वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और पुलिस को जानकारी दी गई। इस बीच घायल को गुरसहायगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उधर, हादसे के काफी देर तक जीटी रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed