फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two deaths shake administration

दो मौतों से हिला प्रशासन

Sat, 28 Nov 2015 12:09 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 28 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two deaths shake administration

सदर कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा कन्नौज कछोहा के

विज्ञापन
मजरा सदिकापुर और अलियापुर में गुरुवार की रात दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत और चार के बीमार होने से हड़कंप मच गया। घटनाओं के पीछे प्रत्याशी की शराब की बात सामने आते ही प्रशासन तक में खलबली मच गई।

बीमार लोगों को मेडिकल कालेज व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएम, एसपी आननफानन गांव और अस्पताल पहुंचे। यहां लोगों से जानकारी की। मेडिकल कालेज में भर्ती मरीजों ने प्रत्याशियों द्वारा शराब बांटे जाने की बात कही तो पुलिस ने एक प्रत्याशी के परिजन को हिरासत में ले लिया। इससे पूछताछ की जा रही है।

पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। प्रशासन का कहना है कि एक ग्रामीण की मौत की वजह तो शराब हो सकती है, पर दूसरा ग्रामीण तो शराब पीता ही नहीं था। सदिकापुर व अलियापुर में प्रथम चरण में 28 नवंबर को मतदान होना है। ग्रामीणों की मानें तो यहां कई दिनों से शराब बांटी जा रही थी लेकिन गुरुवार को अंधाधुंध शराब बंटी।

शाम के वक्त फ्री में मिली शराब पीने के कई घंटे बाद देर रात कई लोगों की हालत बिगड़ गई। इससे पूरे गांव में हायतौबा मच गई। तत्काल गांव के लोग सदिकापुर निवासी शिवराम दोहरे (35) पुत्र मूलचंद्र और राजू दोहरे, दिनेश दोहरे पुत्रगण सूबेदार, अशोक पुत्र शंकर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

यहां चेकअप के बाद शिवराम को मृत घोषित कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद राजू (25), दिनेश (30) व अशोक (40) और कमलेश कुमार पुत्र रामस्वरूप (40) निवासी सदिकापुर और पृथ्वीराज राजपूत (40) पुत्र छेदालाल को भी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

पृथ्वीराज ने मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हालत बिगड़ने पर राजू दोहरे को कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया, जबकि दिनेश, कमलेश व अशोक की हालत में सुधार हुआ है। डाक्टर दिनेश कुमार व डा. अमित कुमार ने पोस्टमार्टम किया। मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित कर लिया गया।

एसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि मौत का कारण जहरीली शराब पीना नहीं है। सच्चाई का पता लगाने के लिए पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के बाद उक्त लोगों ने कोई ऐसी चीज खाई है जिससे रिएक्शन हुआ। डाक्टर भी फूड प्वाइजनिंग जैसा मामला बता रहे हैं।

संदेह के आधार पर एक प्रत्याशी के परिजन अरविंद कटियार को हिरासत में लेकर कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जहरीली शराब का कोई मामला नहीं है। परिजनों से बात की है। मृतक शिवराम शराब नहीं पीता था। सदिकापुर गांव के लोग फूड प्वाजनिंग का शिकार हुए हैं, जबकि अलियापुर के ग्रामीण की मौत की वजह अधिक शराब पीना हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed