{"_id":"67e2fbfb61111a79cf07b657","slug":"troubled-by-blackmailing-the-young-man-committed-suicide-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-127531-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने दी थी जान
Wed, 26 Mar 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। पड़ोस के गांव की एक युवती ने युवक को इस हद तक ब्लैकमेल किया कि उसने तंग आकर जान दे दी। युवक के भाई ने युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने मंगलवार को एसपी से गुहार लगाई है।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव तिघरा निवासी घनश्याम 20 मार्च को घर के पास झोपड़ी में तोरी के ढेर में मृत अवस्था में मिला था। पोस्टमार्टम में जहर की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित किया गया था। भाई प्रदीप कुमार ने थाना ठठिया गांव मदनापुर निवासी एक युवती के खिलाफ तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया कि भाई युवती के संपर्क में था। युवती शादी करने का दबाव बनाकर ब्लैकमेल कर रही थी। घटना के दिन भी भाई की आखिरी बार युवती से बात हुई थी।
ऐसे में युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का रिपोर्ट दर्ज की जाए। पुलिस ने युवती को बुलाकर पूछताछ की और छोड़ दिया। प्रदीप परिजनों के साथ एसपी कार्यालय में पहुंचा। वहां उसने युवती के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। वहां मौजूद तिर्वा कोतवाल जितेंद्र प्रताप ने इस मामले में कार्रवाई करने का भरोसा देकर घर भेज दिया। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि जांच के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया जाएगा।