{"_id":"593c42774f1c1b476d8b4a76","slug":"trouble-is-not-done-in-the-name-of-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के नाम पर न किया जाए परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के नाम पर न किया जाए परेशान
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनती राज्यमंत्री अर्चना पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश सरकार की खनन राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने तालग्राम रोड स्थित शकुंतला देवी विद्यालय में जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुनी। दोपहर तक में शिकायतों का पुलिंदा इकट्ठा हो गया। उन्होंने अतिक्रमण के नाम पर परेशान न करने की बात कही।
जनता दरबार में पिछले दिनों नगर में चलाए गए अतिक्रमण अभियान से पीड़ित लोग पहुंच गए। लोगों ने राज्यमंत्री को जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर की गई ज्यादती और उससे हुए लाखों रुपये की क्षति की जानकारी दी। राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने सभी को भरोसा दिलाया कि अतिक्रमण के नाम पर किसी को परेशान नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वह जिलाधिकारी और एसपी से बात करेंगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण एक समस्या है, इसको दूर करने के लिए जिला प्रशासन को चाहिए कि वह अभियान शुरू करने से पूर्व एक मानक तैयार कर ले। उसी के आधार पर अतिक्रमण हटवाया जाए। अतिक्रमण के नाम पर किसी भी दुकानदार को बेवजह न तो परेशान किया जाए। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री गौरव दुबे, एनजीओ प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सूर्यकांत दीक्षित, मुनीष मिश्रा, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रेखा त्रिपाठी, हिमांक त्रिपाठी, आनंद गुप्ता, अवनीश दुबे, छोटे भइया प्रधान, सप्पू पांडेय, पवन दीक्षित एडवोकेट, अशोक मिश्रा आदि रहे।