{"_id":"6b033117b81070fe700947ee","slug":"tributes-paid-to-freedom-fighter-kannauj-news-c-214-1-knj1008-159655-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: स्वतंत्रता सेनानी को अर्पित की श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: स्वतंत्रता सेनानी को अर्पित की श्रद्धांजलि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसहायगंज। कस्बे के तिराहा स्थित पार्क में स्वतंत्रता सेनानी दादा श्रीगोपाल गुप्त की 60वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत, सुशील शाक्य, नागेंद्र सिंह, डॉ. सुरभि गंगवार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया।
कार्यक्रम में छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय ने पार्क का नामकरण दादा श्रीगोपाल गुप्त के नाम पर किए जाने की घोषणा की। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र एवं दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने दादा के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने इस पहल को सराहनीय बताया। ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत ने भी स्वतंत्रता सेनानी के योगदान को याद किया। इस मौके पर अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर तथा राम दरबार भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद मंत्रियों ने पार्क में पौधरोपण किया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, राम कुमार पाठक, डॉ. पीके गुप्ता, संतोष चतुर्वेदी, विवेक पाठक, राजीव ठाकुर, विजय दुबे, रामवीर सिंह कठेरिया, जितेंद्र गुप्ता लोग मौजूद रहे।