फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Trains and buses full, had to stand and travel

ट्रेनें और बसें फुल, खड़े होकर करना पड़ा सफर

Thu, 15 Aug 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Trains and buses full, had to stand and travel
कन्नौज। रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए बहनों और अन्य लोगों को खासी जद्दोजहद करनी पड़ी। व्यवस्थाएं नाकाफी दिखीं। रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह से भीड़ रही। बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। यही हाल रेलवे स्टेशन पर रहा। फर्रुखाबाद, कानपुर से आने वाली ट्रेनों में पहले से ही भीड़ रही। यात्रियों को ट्रेन में अंदर पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर एक दिन पहले घर पहुंचने के लिए महिलाओं की भीड़ रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड पर रही। बसों की संख्या कम होने से लंबा इंतजार करना पड़ा। कानपुर-फर्रुखाबाद की ओर से जा रहीं बसें पहले से खचाखच भरकर आईं। मजबूरी में लोगों को खड़े होकर यात्रा करने के लिए विवश होना पड़ा। परिवहन विभाग ने कानपुर-दिल्ली रूट पर बीस अतिरिक्त बसें चलाए जाने का दावा किया था। इसके बाद भी साधन नाकाफी रहे। बसें भरकर आने से लोग प्राइवेट साधनों से यात्रा करने को विवश हुए। रेलवे स्टेशन पर भी ऐसा ही नजारा रहा।
विज्ञापन

कानपुर-फर्रुखाबाद से ट्रेनें फुल होकर आ रही थीं। यात्रियों को ट्रेन के अंदर दाखिल होने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बोगियों में अधिक सवारियों की वजह से लोगों का बुरा हाल था। उमस से लोग परेशान हो रहे थे। लोगों का कहना था कि दो त्योहार एक साथ पड़ जाने से भीड़ अधिक हो गई है। बकरीद का त्योहार 12 अगस्त को था। यह लोग वापसी कर रहे हैं। इससे भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर बैठने के लिए नहीं थीं सीट
रेलवे स्टेशन पर सुबह से काफी भीड़ थी। यात्री प्रतीक्षालय से लेकर टिन शेड के नीचे पड़ीं अधिकतर सीटें फुल थीं। सीट न होने से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चों ने जमीन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार किया।

रेलवे रोड से रोडवेज तक पूरे दिन रहा जाम
रक्षाबंधन पर रेलवे रोड पर लगाई गईं राखी की दुकानों व त्योहार पर घरों को जा रही भीड़ के चलते रेलवे स्टेशन रोड से रोडवेज बस स्टैंड तक पूरे दिन जाम की स्थिति रही। टेंपो, दुपहिया व चौपहिया वाहनों की वजह से पूरे दिन जाम लगा रहा। यातायात सिपाही पूरे दिन जाम खुलवाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed