{"_id":"5fa2f1368ebc3e9b78183609","slug":"traiktar-kee-traalee-par-puaal-laadate-samay-kisaan-gira-maut-kannauj-news-knp592474750","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की ट्राली पर पुआल लादते समय किसान गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की ट्राली पर पुआल लादते समय किसान गिरा, मौत
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। ट्रैक्टर की ट्राली में पुआल बांधते समय अचानक रस्सा टूट जाने से किसान गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे में परिवार में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव निवासी किसान राजेंद्र सिंह(58) पुत्र सरनाम सिंह बुधवार को बेटे जयवीर के साथ खेत में खड़ी ट्राली पर धान का पुआल लाद रहे थे। पुआल लादने के बाद पिता और पुत्र रस्से से बांधने लगे। उसी समय रस्सा टूट गया। राजेंद्र सिंह का संतुलन बिगड़ने से वह जमीन पर गिरकर घायल हो गए। परिवार के लोग सौ शय्या अस्पताल छिबरामऊ ले गए। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
करवाचौथ त्योहार पर किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। किसान के दो पुत्र जयवीर, प्रदीप और दो विवाहित बेटियां हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।