Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Kannauj News
›
traiktar kee takkar se baik savaar chhaatr kee maut, haadase ke baad traiktar chhodakar bhaag nikala chaalak
{"_id":"605645468ebc3ef10a3326c4","slug":"traiktar-kee-takkar-se-baik-savaar-chhaatr-kee-maut-haadase-ke-baad-traiktar-chhodakar-bhaag-nikala-chaalak-kannauj-news-knp61889677","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला चालक
गुरसहायगंज(कन्नौज)। बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे बाइक सवार छात्र को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
थाना तालग्राम के अमोलर निवासी कमलेश दिवाकर का 20 वर्षीय पुत्र पिंकू बीएससी फाइनल का छात्र था। शनिवार शाम करीब सात बजे गुरसहायगंज में खरीदारी करने गया था। यहां से वह घर लौट रहा था। इस दौरान तिर्वा रोड पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से पिंकू सड़क पर गिर पड़ा, तभी ट्रैक्टर उसे रौंदते हुए निकल गया। सूचना मिलते ही कोतवाल राजा दिनेश सिंह और कस्बा चौकी प्रभारी प्रेम सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सीएचसी भेज दिया। पिंकू हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।