फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Traffic police has all the resources, still there is a jam

Kannauj News: यातायात पुलिस में संसाधन तमाम, फिर भी लगा जाम

Wed, 05 Mar 2025 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Traffic police has all the resources, still there is a jam
कन्नौज। जाम के झाम से पूरा शहर जूझ रहा है। डग्गामार वाहनों ने महीना वसूली के चलते यातायात पुलिस कार्रवाई से कतराती है।
विज्ञापन

इस कारण हाईवे पर चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। इस कारण दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। यातायात पुलिस के पास कई संसाधन हैं, इसके बाद भी शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है।
शहर में जाम न लगे, इसको लेकर शासन से लेकर प्रशासन गंभीर है। यातायात विभाग को शासन की ओर से संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। विभाग में प्रभारी सहित पांच दरोगा, 12 दीवान, 22 सिपाही, 72 होमगार्ड व पीआरडी के जवानों को प्रशिक्षण देकर लगाया गया है। पूरे शहर में 44 सीसीटीवी कैमरे लगाकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का विभाग दावा करता है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में सीसीटीवी को देखने के लिए यातायात विभाग का कंट्रोल रूम तक अलग बनाया गया है। प्रभारी को जीप व सरकारी डीजल दिया जाता है। इसके बाद भी नगर के लोग जाम के झाम से परेशान रहते हैं। रोडवेज बस अड्डे के बाहर टेंपो, कानपुर व लखनऊ जाने वाली वैन तथा डग्गामार वाहनों से यातायात के पुलिसकर्मी महीना वसूली करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई करने से कतराते हैं। सड़क के दोनों ओर डग्गामार वाहन खड़े रहते हैं। यातायात प्रभारी आफाक खान का कहना है कि वाहनों की धरपकड़ को लेकर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। हाईवे पर गलत साइड से आने वाले लोगों के चालान किए जाते हैं। डग्गामार वाहनों के भी चालान कर सीज करने की कार्रवाई की जाती है।
शहर में जाम की समस्या दूर करने के लिए पुलिस कर्मियों की हर प्वाइंट पर ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed