{"_id":"bc8d46d80852c99273094e2510a6e649","slug":"traders-million-including-cash-held-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख नकदी समेत व्यापारी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लाख नकदी समेत व्यापारी को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरपीएफ ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे व्यापारी को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर उसके पास से गत्ते में भरा दस लाख रुपया बरामद किया। पूछताछ में व्यापारी बरामद नकदी के बारे में सही जानकारी नहीं दे सका, उसके पास इससे संबंधित कोई कागजात भी नहीं था।
सूचना मिलने पर इनकम टैक्स इंसपेक्टर अनिल कुमार उपाध्याय स्टेशन पहुंचे और व्यापारी से पूछताछ की, लेकिन कोई पुख्ता जानकारी हासिल नहीं हो सकी। उधर, जानकारी मिलने पर कई व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंचे।
फर्रुखाबाद के घुमना बाजार मोहल्ला निवासी हेमंत कुमार पुत्र चेलाराम एक कागज के गत्ते में दस लाख रुपये रखकर कानपुर ले जा रहे थे। कन्नौज रेलवे स्टेशन पर गत्ते को रखकर वह ट्रेन का इंतजार करने लगा। तभी उधर से निकले आरपीएफ थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने संदेह होने पर पूछताछ की।
विज्ञापन
इस पर वह सकपका गया। थाना प्रभारी ने गत्ता खुलवा कर देखा तो उसके अंदर 10, 100 व 500 रुपये के नोटों की गड्डियां निकलीं। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ करने पर व्यापारी न तो नोटों के संबंध में कोई प्रपत्र प्रस्तुत कर सके और न ही सही जानकारी दे सके।
इस पर उन्होंने इनकम टैक्स इंसपेक्टर अनिल कुमार उपाध्याय को सूचना दी। सूचना मिलते ही वह रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए और व्यापारी से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि व्यापारी चूरन गोली बेचने की सेल्समैनी करने की बात बता रहा है।
यह रुपये अजंता इंटरप्राइजेज फर्म को देने के लिए कानपुर जाने का दावा कर रहा है। उन्होंने बताई गई फर्म से बात की तो फर्म ने ढाई लाख रुपये उधार होने की बात बताई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
यदि व्यापारी प्रपत्र प्रस्तुत कर देता है तो रुपये उसे लौटा दिए जाएंगे। प्रथम दृष्टया मामला टैक्स चोरी का सामने आया है। वह फर्रुखाबाद से कन्नौज तक बस से आया। यहां उतरने के बाद वह कानपुर जाने के लिए ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा था, तभी पकड़ा गया।
उधर, मामले की जानकारी पाकर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामजी अग्रवाल, बेबू कंजानी समेत कई व्यापारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों से वार्ता कर मामले की जानकारी की। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।